बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला और अर्जुन दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज खुद गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। गैब्रिएला की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल ने पूर्व ‘मिस इंडिया’ और मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। मेहर और अर्जुन की दो बेटियां माहिरा और मायरा हैं। शादी के 20 साल बाद अर्जुन और मेहर दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे और मेहर से तलाक के बाद से एक्टर मॉडल से फैशन डिजाइनर बनीं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं।
अर्जुन और गैब्रिएला ने साल 2019 में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम एरिक रामपाल है। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए खुद की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में गैब्रिएला ने फ्लोई गाउन पहना हुआ है और अपने लुक को खुले बालों, मिनिमल मेकअप, ब्राउन स्मोकी आईज और ग्लॉसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया है।
इन फोटोज में ‘मॉम टू बी’ गैब्रिएला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”रियलिटी और एआई?” अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं है और एक बार इंटरव्यू में गैब्रिएला संग शादी से जुड़े सवाल पर अर्जुन ने कहा था कि ‘जरूरत महसूस नहीं होती है।’
अर्जुन रामपाल जितने अच्छे एक्टर है, वो उतने ही अच्छे पापा भी हैं। अर्जुन काफी बिदांस फादर हैं और वो अपने बच्चों माहिरा रामपाल, मायरा रामपाल और एरिक रामपाल पर प्यार बरसाने से कभी नहीं कतराते हैं। सोशल मीडिया पर भी अर्जुन अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जब 31 मार्च 2023 को अर्जुन रामपाल की 17 साल की बेटी मायरा रामपाल ‘क्रिश्चियन डायर’ के लिए मॉडल बनी थीं। तब एक्टर ने अपनी बेटी के लिए खास नोट लिखा था।
अपनी पोस्ट में एक्टर ने बताया था कि कैसे उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत की थी, जिसकी वजह से उन्हें इस टफ कॉम्पिटीशन में चुना गया था। बताते चले कि ‘डायर शो’ में मायरा ऑफ शोल्डर नियॉन पिंक ड्रेस में किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह लग रही थीं। उनके लुक को ग्लैमरस मेकअप, बोल्ड आईज, पिंक लिप्स और बालों को रेट्रो तरीके से स्टाइल किया गया था।