बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन सोमवार यानी कल मुंबई में अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में कपूर खानदान के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा लगा।
शादी के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आए अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा। अरमान की पत्नी अनीसा लाल रंग का जोड़ा पहने नजर आई जबकि वो शेरवानी में काफी जच रहे थे।
अगर स्टार्स की बात की जाए तो ब्लैक शेरवानी पहनकर अर्जुन कपूर शादी में शामिल हुए।
शादी में अनन्या पांडे एक बार फिर अपने स्टाइल लुक से कायमत ढा रही थीं।
वहीं अंबानी परिवार से नीता अंबानी अपनी बेटी के साथ दिखीं।
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में सुहैन खा,अरबाज खान,अतुल अग्निहोत्री,सलमा खान और अलविरा खान ने भी शिरकत की। लेकिन इस मौके पर सलमान खान परिवार के साथ नहीं दिखाई दिए।
शादी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ। वहीं अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन,ऐश्वर्या राय,जया बच्चन साथ आराध्या नजर आए।
शादी समारोह में अदान जैन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी शादी में पहुंची। इसके साथ ही कियारा आडवाणी ने तो पार्टी की रौनक भी बढ़ाई।
शादी में करिश्मा कपूर गुलाबी ढाया कहर। करिश्मा अपनी बेटी संग दे रही है पोज़।
संजय कपूर,सनाया कपूर और उनकी पत्नी नंदिता महतानी ने शादी में एक साथ फोटो खिचवाई।
शादी में अमृता अरोड़ा साहित नीलम कोठारी ने भी पोज दिया।
शादी समारोह में ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाडिय़ा ने भी जलवें बिखेरें।