करीना कपूर खान ने आज सुबह 9 बजे एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. इसे लेकर पूरा कपूर और पटौदी परिवार खुश है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और सैफ-करीना के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग बेबी ब्वॉय के नाम को लेकर सैफ और करीना कपूर खान को ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मिम्स की बाढ़ आ गई है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद यानी साल 2016 में करीना ने तैमूर को जन्म दिया। करीना के दूसरी बार मम्मी बनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तैमूर को निशाना बनाया और एक के एक कई मीम्स वायरल हो गए।
आपको बता दें कि सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, करीना कपूर ने सुबह 4:45 पर अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद सैफ और करीना के फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं।