हिमांशी खुराना के पैरेंट्स से मिले आसिम रियाज़ , शादी पर एक्ट्रेस ने दिया ये बड़ा बयान

Summary :

टीवी के हिट रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 अब तक का सबसे चर्चित और सफल सीजन रहा। शो के कन्टेस्टेंटों ने भी खूब सुर्खियां हासिल की है। शो खत्म होने के बाद आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में है और कई बार एक साथ स्पॉट किये गए है।

टीवी के हिट रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 अब तक का सबसे चर्चित और सफल सीजन रहा। शो के कन्टेस्टेंटों ने भी खूब सुर्खियां हासिल की है। शो खत्म होने के बाद आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में है और कई बार एक साथ स्पॉट किये गए है। 
शो में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी और अब दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए के लिए बेताब रहते है हाल ही में आसिम रियाज़ हिमांशी खुराना से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे और दोनों ने लेट नाईट ड्राइव का लुत्फ़ लिया था। दोनों अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मौकों की तलाश में रहते है। 
बता दें, आसिम रियाज़ ने हिमांशी को बिग बॉस के घर में घुटनों के बल बैठ कर प्रोपोज़ किया था और हिमांशी ने आसिम के लिए शो से बाहर आकर अपने 9 साल पुराने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया था। अब खबर आ रही है कि आसिम ने हिमांशी के पेरेंट्स से मुलाकात की है। 
हिमांशी खुराना ने आसिम की अपने पेरेंट्स से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों को लेकर ये खबर भी वायरल हो रही है कि आसिम और हिमांशी जल्द शादी करने का फैसला ले सकते है। फैंस भी चाहते है कि जल्द दोनों की शादी की तारीख सामने आये। 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिमांशी से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया।  हिमांशी का कहना है कि ‘हां हम दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी अभी नहीं। हम शादी करना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। ऐसा करना थोड़ा जल्दी होगा’।
हिमांशी ने साथ में ये भी कहा,  ‘जिस तरह आसिम ने मेरे पेरेंट्स से मुलाकात की है उसे तरह मैंने भी आसिम के घरवालों से मुलाकात की है। बिग बॉस के घर में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद बाहर आकर बात करना, चीजे क्लियर करना बेहद जरूरी है। इतना जरूर कहना चाहूंगी कि हम दोनों के घरवालों को हमारे रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। 

Ujjwal Jain