बॉलीवुड के दिग्गज
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के एल राहुल
के साथ जर्मनी से वापस लौटी हैं। जहां दोनों क्रिकेटर की सर्जरी के लिए गए हुए थे
अब राहुल की सफल सर्जरी के बाद दोनों इंडिया वापस लौट आए है। काफी समय से खबरें थी
कि राहुल और अथिया इस साल शादी करने वाले है। वहीं खबरें है कि अगले तीन महीने के
अंदर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है, जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी है।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी
और क्रिकेटर के एल राहुल पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों को ज्यादातर
एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं अब तो अथिया की फैमली भी क्रिकेटर का
मैच देखने स्टेडियम में पहुंचती है। वहीं बीते दिनों खबरें थी कि अथिया और राहुल ने एक साथ मिलकर अपने लिए एक नया घर खरीदा है।
वही अब खबरों के
मुताबिक हाल ही में दोनों अपनी फैमली के साथ अपने निर्माणधीन नए घर को देखने के
लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और के एल राहुल इसी घर में
रहने वाले है इसलिए घर का काम बहुत तेजी से चल रहा है। दोनों ने मुंबई के पॉश एरिया में अपने लिए अपना नया आशियाना खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी अगले तीन महीने के अंदर मुंबई में ही
हो सकती है। कहा जा रहा है कि अथिया और राहुल की फैमली के लिए यह एक ग्रैंड फंक्शन होने वाला है। वहीं अथिया खुद अपनी शादी की तैयारियों को पर्सनली मैनेज कर रही
है।
बता दें कि साल 2021 में अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान
अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक साथ लोगों के सामने नजर आए थे। वहीं अथिया अक्सर
केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ट्रिप पर साथ नजर आती हैं।
हालांकि इससे पहले भी कुछ समय पहले दोनों की जल्द शादी होने की बात सामने आई थी
लेकिन उस समय अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा था ऐसा कुछ नहीं है।