बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अक्सर अपनी लव
लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के
खिलाड़ी केएल राहुल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर
एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों खबरें थी कि दोनों इसी साल शादी
के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से जर्मनी रवाना
होते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
जर्मनी रवाना हुए केएल राहुल-अथिया शेट्टी
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का एक वीडियो
सामने आया है जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है
कि दोनों जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं, जहां दोनों महीने भर एक दूसरे के साथ
रहेंगे। एयरपोर्ट से इन लवबर्ड्स का जो वीडियो
सामने आया है उसमें एक्ट्रेस, ब्लू डेनिम जींस के ऊपर व्हाइट टॉप के साथ
पर्पल कलर के स्वेटर में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं, केएल राहुल काले रंग की ग्राफिक टीशर्ट और बेज कलर के कार्गो पैंट में बेहद
डैपर लगे।
सर्जरी के लिए हुए जर्मनी रवाना
इस बार दोनों वेकेशन मनाने के लिए जर्मनी रवाना नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है
कि वहां पर क्रिकेटर की कमर की चोट की सर्जरी होनी है। केएल राहुल की सर्जरी जल्द
ही होनी है, ऐसे में उनके इस मुश्किल भरे समय में अभिनेत्री उनके साथ रहेंगी और
उनके ठीक होने के बाद ही उनके साथ वापस इंडिया लौटेंगी।
कब होगी अथिया-
राहुल की शादी
अथिया और राहुल
ने भले ही आज तक एक दूसरे के साथ अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा हो। लेकिन
दोनों का सोशल मीडिया इनके रिलेशन की गवाही देता है। दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ
काफी फोटो पोस्ट करते है साथ ही एक दूसरे की पिक्चर्स पर भी जमकर प्यार लुटाते
हैं। बीते दिनों दोनों की शादी की अफवाहें फैली थी। कहा जा रहा था कि दोनों इस साल
के लास्ट में सात फेरे लेने जा रहे हैं। हालांकि अब इन बातों में कितनी सच्चाई है
इसका पता तो बाद में चलेगा।