सुनील शेट्टी को ससुर का टैग कुछ ख़ास पसंद नहीं है उनकी बेटी अथिया शेट्टी का भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में शादी के बंधन में बांध गए साथ ही बॉलीवुड की हस्तियों का कहना है कि वह एक पिता बने है और घर में बेटे का स्वागत कर रहे है।
बेटी के शादी के दौरान पिता बेहद खुश दिखे, खुश पिता ने बच्चों के शादी के बंधन में बंधने के बाद, खुश पिता ने मीडिया से बातचीत की और उनके समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया। इस ख़ुशी के मौके पर उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी भी उनके साथ शामिल हुए। पिता सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने मीडिया को शादी के बाद मिठाई बांटी और मीडिया कर्मियों का धन्यावाद किया जिसके बाद उन्होंने कैमरा के सामने पोज़ दिया और हाथ जोड़कर सम्मान दिया।
बॉलीवुड में प्यार से एना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने शादी के बारे में बताते हुए कहा कि वह बेहद खुश है-“बेटी की शादी करना खूबसूरत एहसास था”। शादी में केवल करीबी और कुछ परिजन ही शामिल थे पर सब बहुत अच्छे से हुआ। आगे उन्होंने कहा “शादी हो गयी है आधिकारिक तौर पर ससुर बन गया हूँ पर में बेटे का स्वागत कर रहा हूँ।
सुनील शेट्टी ने नवविवहहित जोड़े को खूब प्यार और बधाई दी और कहा आईपीएल के बाद ही रिसेप्शन की कुछ योजना बनाएंगे यानी नए जोड़े का रिसेप्शन मार्च 2023 में होने वाले आईपीएल जोकि जून 1 को समाप्त होंगे उसके बाद होगा। हलाकि सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने चल रही चुटीली जोड़ी की अफवाहों का खंडन किया, पर रविवार को नजारा बदल गया जिसके बाद सुनील शेट्टी खुद मीडिया के सामने आए और मीडिया को बधाई दी।