सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों इंग्लैंड में है। लेकिन लगता है अथिया यूके पहुंचकर एक सफल फोटोग्राफर बन गई हैं। जी हां एक्ट्रेस ने अनुष्का शर्मा की कई ग्लैमरस तस्वीरें क्लिक की है। अब अनुष्का की ये सभी तस्वीर देख फैंस अथिया की फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ करते हुए थक रहा है।
अनुष्का ने शेयर की न्यू तस्वीर…
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। साथ ही अनुष्का ने ये भी बताया ये तस्वीरें अथिया ने क्लिक की हैं। जिनमें अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें जहां अनुष्का अपने पति विराट कोहली संग इंग्लैंड दौरे पर हैं तो वहीं,अथिया शेट्टी भी केएल राहुल के साथ यूके में हैं। वैसे अब अनुष्का की इन तस्वीरों से साफ है कि ये दोनों एक्ट्रेसेस साथ में यूके की सैर कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गयी इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद सुन्दर लग रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अनुष्का ने इसके कैप्शन में लिखा, 10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छे फोटोज।साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के लिए अथिया शेट्टी को क्रेडिट दिया है। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है, अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल संग इंग्लैंड गयी हुई हैं। जहां पर दोनों खूब मस्ती करते नजर आ जाते हैं।अथिया और केएल राहुल कई बार एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर करते हैं। हालांकि इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। वहीं फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए लिए काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं।