टीवी जगत में शादियों की शहनाइयां पूरे जोश के साथ गूंज रही है और इस सीजन में एक और सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध गया है। जी हाँ बीती शाम अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी का समारोह संपन्न हुआ जिसमे टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुए।
अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी के जश्न सलमान खान, जूही चावला, रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, और कई अन्य लोगों की उपस्थिति दर्ज है।
आपको बता दें अजहर मोरानी सिनेयुग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मोहम्मद मोरानी के बेटे है जिन्होंने अर्जुन, दामिनी जैसी कई बड़ी फ़िल्में बॉलीवुड को दी है।
अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी से पहले संगीत समारोह में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे और अब इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है।
बीते रात संपन्न हुए अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी समारोह में सलमान खान बेहद डैशिंग अंदाज में शामिल हुए। सलमान खान ने इस शादी में काले रंग का सूट पहना हुआ था।
इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत सिल्वर ड्रेसस में नजर आयी और उनके साथ सलमान की करीबी यूलिया वंतूर भी गोल्डन रंग के लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा भी अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी समारोह में ख़ास पारम्परिक परिधान में नजर आयी। रेखा गुलाबी रंग की डिज़ाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आयी। इस शादी में जूही चावला भी अपने पति संग शामिल हुई।
अजहर मोरानी और तान्या सेठ की शादी में उर्वशी रौतेला, एल्ली अवराम , राय लक्ष्मी, गुलशन ग्रोवर और सूरज पंचोली भी शामिल हुए और इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया।


Download Android App
Download iOS App










