कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ जारी जंग में पूरे भारत में लॉकडाउन घोषित किया गया है ,जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। ऐसे में आम जनता की तरह सेलिब्रिटी भी अपने घरों पर ही समय बिता रहे हैं। इस सेल्फ आइसोलेशन पीरियड में सेलिब्रिटीज भी आम लोगों की तरह घर के काम करते हुए, खाना बनाते हुए, साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि भले ही सेलिब्रिटी घर के बाहर कदम ना रख पा रहे हो पर सोशल मीडिया पर अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार स्टार क्वॉरेंटाइन पीरियड में एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं जोकि आम दिनों में व्यस्त शेड्यूल के चलते बेहद मुश्किल है।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिये पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन से लंबी बातचीत की। दोनों ने क्रिकेट से लेकर कई मुद्दों पर भी चर्चा की और फैंस भी चर्चा में कमेंट करके शामिल रहे। लाइव चैट के दौरान अनुष्का शर्मा ने भी एक कमेंट किया जो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
अनुष्का शर्मा ने विराट और केविन पीटरसन की लाइव चैट में कमेंट किया, ‘चलो चलो डिनर टाइम। ‘ इस कमेंट को पढ़ने के बाद केविन पीटरसन ने लिखा अगर बॉस ने कहा टाइम खत्म तो टाइम खत्म हो चुका है। फैंस ने भी अनुष्का के इस कमेंट पर अपने अपने मजेदार रिएक्शन दिए।
विराट और अनुष्का को टैग करते हुए केविन पीटरसन ने लिखा उम्मीद है आप दोनों अच्छा समय बिता रहे है। इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। अनुष्का ने बेड टाइम पर जाने से पहले कई फनी तस्वीरें भी शेयर की जो खूब वायरल हो रही है।
बता दें , अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी कोरोना के खिलाफ जारी जंग में मदद के लिए आगे आते हुए प्रधानमंत्री केयर फंड और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर सहायता कोष में दान किया है। सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर करते हुए अनुष्का और विराट ने लिखा कि हम संकल्प लेते हैं कि इस संकट की घड़ी में हम पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे।