टीवी का मशहूर सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’इस समय सबका पसंदीदा शो बना हुआ है। इस शो को पिछले पांच सालों से दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस शो के सभी किरदार दर्शकों को बेहद पसंद है। हर किसी ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। चलिए आज हम आपको इस सीरियल के कलाकारों की एक दिन की फीस बताते हैं।
शुभांगी अत्रे
भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। दर्शकों को उनका फेमस डायलॉग सही पकड़े हैं बहुत पसंद हैं। यह डायलॉग बच्चे से लेकर बूढ़ों सभी की जुबान पर है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इस शो में मासूमियत से टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलती हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आती है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक दिन की फिस इस शो के लिए शुभांगी अत्रे 40 हजार रूपए लेती हैं।
रोहिताश गौड़
रोहिताश गौड़ शो में मनमोहन तिवारी के रोल में नजर आते हैं। बता दें कि एक दिन की शूटिंग के लिए 50 से 60 हजार रूपए वह चार्ज करते हैं।
सौम्या टंडन
भाभी जी घर पर हैं में एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने गोरी मेम का रोल प्ले किया था। हालांकि अब उन्होंने यह शो छोड़ दिया है। लेकिन जब वह शो का हिस्सा थीं तो वह 55 से 60 हजार रूपए एक दिन की शूटिंग के लिए शो में चार्ज करती थीं।
आशिफ शेख
एक्टर आशिफ शेख ने इस शो में गोरी मेम के पति विभूति नारायण मिश्रा का रोल प्ले कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शो में बाकी सभी कलाकारों से आसिफ शेख की फीस सबसे अधिक है। दरअसल 70 हजार रूपए वह एक दिन की शूटिंग का वह लेते हैं।
सानंद वर्मा
भाभी घर पर हैं में सक्सेना का किरदार अभिनेता सानंद वर्मा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शो में एक दिन की फीस 25 हजार रूपए वह चार्ज कर रहे हैं।