कॉमेडियन भारती सिंह हर बार अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। वह इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट करती नजर आ रही हैं। मंगलवार को भारती ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण के लुक में नजर आईं। दीपिका ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
एक्ट्रेस के इस लुक की सबसे खास बात ये थी कि वे इस दौरान ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण द्वारा प्ले किए गए कैरेक्टर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका लुक एकदम सेम लग रहा है। भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी वैनिटी वैन ने उतरती हैं और दीपिका की तरह वेव करती हैं। वह फोटोग्राफर्स से कहती हैं कि इस वीडियो को स्लो मोशन में डालना। भारती को ऐसा करता देख उनके पति हर्ष हंसने लगते हैं।
भारती सिंह को दीपिका पादुकोण के लुक में देखकर फैंस की उनसे नजरें नहीं हट रही हैं। एक फैन ने कहा आप बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत प्यारा। भारती और हर्ष को देखकर कहा जा सकता है डांस दीवाने 3 का ये एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। शायद इसी एपिसोड का नोरा फतेही भी हिस्सा बनने वाली हैं। वह भी कल माधुरी दीक्षित के देवदास वाले लुक में स्पॉट हुई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भारती पैपराजी को देख हाथ हिलाते और उनका अभिनंदन स्वीकारते भी नजर आईं। मगर भारती को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की जरूरत है। एक्ट्रेस ने खुद भी मास्क नहीं लगाया हुआ है और उनके पीछे क्रू के कुछ मेंबर्स भी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और क्यूट एक्टिविटीज से तो फैंस का जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। इसके अलावा वे शानदार आउटफिट में अपनी फोटोज भी शेयर करती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।