Updated Fri, 01st Feb 2019 12:35 AM IST
स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 इन दिनों टीवी जगत मे खूब धूम मचा रहा है और टीआरपी की बात करें तो ये शो हर किसी को पछाड़ कर पहले नंबर पर आ गया है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो में टीवी जगत की मशहूर हस्तिया खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे है।

इस शो में भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता, जैन इमाम, पुनीत पाठक, जैसमीन भसीन, रिद्धिमा पंडित और अली गोनी जैसी सेलिब्रिटीज मौजूद है। 5 जनवरी को शुरू हुए इस शो से अब तक ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर और श्रीसंत एलिमिनेट होकर बाहर हो चुके है।

बीते दिनों इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी पहुंची और भारती सिंह के पति हर्ष इस दौरान शमिता पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देते दिखे। भारती सिंह को उनका ये बेहेवियर खास पसंद नहीं आया और उन्होंने खोल दी है हर्ष की पोल !

भारती सिंह ने अपने पति हर्ष के बारे में कई ऐसे राज खोले जो शायद फैंस को नहीं पता होंगे। भारती ने बताया की शो के दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए कई बार उन दोनों के बीच गुस्सा बढ़ जाता है। खतरों के खिलाड़ी’ में सांप, कीड़े-मकोड़े और कठिन स्टंट हम एक दुसरे को कई बार डांट देते है।

भारती ने बताया भले ही वो बॉडी से बेहद भरी भरकम दिखाई देती है पर उन्हें छोटी छोटी चीजें डरा देती है। काकरोच देखकर ही वो बेड पर चढ़ जाती है लेकिन अगर यही काम उनके पति करें तो उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगता क्योंकि वो तो मर्द है।

भारती सिंह ने बताया की हर कोई चाहता है की पति स्ट्रांग हो पर हर्ष बहुत डरपोक है और सांपों को देखकर चिल्लाने लगते है। साथ ही भारती ने कहा की अगर उनके माँ शादी से पहले हर्ष को इस तरह देख लेती तो हर्ष से मेरी शादी कभी भी नहीं करतीं।

भारती ने आगे कहा हर्ष ने कुछ स्टंट्स में उनकी बहुत मदद भी की है। हर्ष उन्हें काफी हिम्मत और सहारा भी देते है और यही वजह है की अब तक ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अच्छा एक्सपीरियंस रहा।’

भारती सिंह को लोग उनकी शानदार कॉमेडी के लिए जानते है पर आपको बता दें भारती रोमांस के मामले में भी काम नहीं है और बीते दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के जन्मदिन पर उन्होंने हर्ष को एक बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया था।
देखिये खतरों के खिलाडी में भारती सिंह का जबरदस्त विडियो :
View this post on Instagram