मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह फैंस के बीच अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर पॉपुलर हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म करते हुए दोस्तों संग एक फोटो शेयर की है। पति हर्ष लिंबाचिया, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के साथ भारती ने फैन्स को गुड न्यूज सुनाई है। भारती और हर्ष जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। भारती सिंह फोटो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। इनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।
भारती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक यूट्यूब वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती अपने अंदाज में इतनी बड़ी खुशखबरी फैंस को दे रही हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि वह काफी वक्त से इस पल का इंतजार कर रहीं थीं और जब ये पल आया तो वह इसे छुपाकर नहीं रखना चाहती हैं।
भारती के इस यूट्यूब् वीडियो का टाइटल है- ‘हम मां बनने वाले हैं।’ इस वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि भारती पहले बाथरूम में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लेकर बैठी होती हैं। वहीं उनके सानमे कैमरा ऑन होता है। वह कहती हैं कि पिछले छह महीने से वह इस पल को अपने कैमरे में कैप्चर करना चाहती हैं लेकिन वो पल आ रही नहीं रहा है। तभी उनकी नजर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पर पड़ती है और वह खुशी से झूम उठती हैं और भावुक हो जाती हैं।
इसके बाद इनती बड़ी खुशी अपने पति हर्ष से बताना चाहती हैं लेकिन वो सो रहे होते हैं। भारती उनको जगाने से पहले खुशी में जमकर डांस करती हैं। इसके बाद भारती गुड न्यूज शेयर करते हुए कहती हैं, ‘पर मैं कैसे बताऊं कि ये इसका बच्चा नहीं है।’ आगे वह थोड़ा रुककर कहती हैं, ‘ये हम दोनों का बच्चा है।’ ये सुनते ही हर्ष भी खुशी से झूम उठते हैं।
भारती सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।’ भारती के इस पोस्ट पर अब सेलेब्स लेकर आम लोग भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आज सुबह ही मीडिया में खबरें आई थीं कि यह भारती की अभी शुरुआती स्टेज है, इसलिए उन्होंने अपने सभी कामों को रोक दिया है। इतना ही नहीं वह अब घर से बाहर तक नहीं निकल रही हैं। खबरों में ये भी बताई गई थी कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए कॉमेडियन ने अपना वजन कम किया था।
खबरों की मानें, तो भारती कुछ ही दिनों में जल्द ही अपना काम रिज्यूम करेंगी। ब्रेक के बाद वह कपिल शर्मा का शो जॉइन करने जा रही है। वहीं, हाल ही में जब इस मामले पर भारती सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब से फैंको को कन्फ्यूज कर दिया था। उन्होंने न तो इस खबर का खंडन किया और न ही खबर की पुष्टि की थी।