साउथ फिल्म आरआरआर इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। एस एस राजामौली की फिल्म एक के बाद एक खिताब अपने नाम कर रही हैं। विदेशों में भी राजामौली की फिल्म ने अपना झंडा गाढ़ दिया है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने देश का मान बढ़ा दिया है। अभी हाल ही में इस गाने को ऑस्कर अवार्ड मिला है, जिसके बाद हर कोई ‘नाटू-नाटू’ की तारीफ करता हुआ नजर रहा है।
इसी बीच टीवी जगत की कॉमेडी क्वीन कहे जाने वाली भारती सिंह के बेटे एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसने हर किसी की नजरें ठहर गई हैं। भारती के बेटे लक्ष्य उर्फ गोला की तस्वीरें और वीडियोज जब भी इंटरनेट पर सामने आती है तो लोग उसे काफी पसंद करते हैं। इस बार भी गोला ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसने हर किसी दिल जीत लिया है।
दरअसल, कॉमेड क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भारती अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करती रहती हैं। भारती ने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले गोला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गोला डांस करते नजर आ रहे हैं मगर खास बात ये है कि इस वीडियो में गोला ऑस्कर विनर सॉन्ग नाटू-नाटू पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।
लक्ष्य का ये दिल छू लेने वाला डांस वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं। लक्ष्य के वीडियो पर अबतक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं काफी सारे लोग कॉमेंट भी कर रहे हैं।
गोला के डांस वीडियो पर सेलेब्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने कॉमेंट कर लिखा, ‘माशा अल्लाह! प्यारा पैटूटी ! ऊपर वाला हर चीज से महफूज राखे।’ राजीव आदित्या ने लिखा, ‘वह बहुत प्यारा है।’ निशा रावल ने कॉमेंट में लिखा, ‘क्यूटी-पाई।’ इनके अलावा एक्ट्रेस जरीन खान, रश्मि देसाई और डेलनाज ईरानी ने गोला की वीडियो पर रिएक्ट किया है।