बी टाउन की चमकता सितारा भूमि पेडनेकर बॉलीवुड को वो हस्ती बन चुंकी हैं जिसको किसी पहचान की ज़रूरत नहीं, भूमि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वह आए दिन अपनी ज़िन्दगी से जुडी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया और साथ ही फैंस की काफी तारीफे बटोरती दिखती हैं।
ऐसे में फिर एक बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं जिसमे भूमि काफी साधारण और प्यारी नज़र आयी। बता दे कि, एक्ट्रेस बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँची हैं। दरअसल, शनिवार को भूमि बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन में नज़र आयी हैं। बाबा के दर्शन करने भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी स्पॉट की गयी।
बहन समीक्षा संग महाकाल के दर्शन करने पहुंची भूमि
जहाँ एक और भूमि महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची वही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश के भी दर्शन किए। इसके बाद भूमि ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन भी किए। बता दे कि मंदिर में प्रवेश के दौरान भूमि रेड कलर का सूट पहने नजर आई। तो वहीं उनकी बहन समीक्षा ब्लू और व्हाइट कलर के सूट में स्पॉट की गयी दोनों ही बहन भक्ति में लींन नज़र आ रही थी। इस दौरान दोनों ने माथे पर तिलक लगवाया और कलावा भी बंधवाया हुआ था।
भूमि का वर्क फ्रंट
बात कि जाये भूमि के वर्क फ्रंट कि तो इस साल भूमि पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाली है जिसका इंतज़ार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस साल वह फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, अफवाह, द लेडी किलर, भीड़ जैसी कई फिल्मो में नज़र आएँगी। बात अगर भूमि के को-एक्टर कि, की जाए तो एक्ट्रेस फिर एक बार राजकुमार राव संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हुआ था।
लॉकडाउन के बैकग्राउंड से मिलती-जुलती होगी ‘भीड़’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूषण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भीड़’ एक सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा होने वाली हैं, जो महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बैकग्राउंड पर निर्धारित होगी। फैंस भूमि-राजकुमार की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए वाकई फिर एक बार बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ऐसे में उनका फिल्म में प्ले करता हुआ किरदार फैंस की उत्सुकता ओर बढ़ा रहा हैं।