इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म बाला की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। भूमि की यह फिल्म इसी हफ्ते 7 तारीख को रिलीज होने वाली है। लेकिन इस बीच खास बात यह है कि इससे पहले भूमि का एक बेहद बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

तो आइए देखें भूमि पेडनेकर की कुछ लेटेस्ट हॉट तस्वीरें…

अभिनेत्री लेमन कलर की साड़ी पहनकर अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। भूमि पेडनेकर की कुछ घंटे पहले शेयर की गई इन तस्वीरों को करीब 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
.jpg)
भूमि ने अपनी इस लुक को प्यूड मेकअप और लाइट शेड लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के खुले बालों वाला बेहद खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को घायल कर रहा है। इतना ही नहीं भूमि की क्यूट स्माइल भी सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही है।
.jpg)
इन फोटोज को एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए इस पर कैप्शन में लिखा है ‘सेक्सी नारी ने पहनी सेक्सी साड़ी’।
भूमि की लगभग इन सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं और तो और एक्ट्रेस की फोटोज पर जैसे मानों कमेंट्स की झड़ी लग गई हो।

इससे पहले एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सांड की आंख’ में तापसी पन्नू के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। अब भूमि जल्द ही आयुष्मान खुराना और यामी गौतम के साथ फिल्म ‘बाला’ में दिखाई देंगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



