बॉलिवुड के मशहूर ऐक्टर अक्षय कुमार का भारतीय सेना से कितना लगाव है, यह तो भी सभी जानते हैं। इसी को देखते हुए वह गुरुवार को कश्मीर के नीरू गांव पहुंचे। गांव में स्कूल के निर्माण के लिए 1 करोड़ का डोनेशन किया। इस घोषणा के साथ ही स्थानीय लोग बेहद खुश हो गए।
अक्षय कुमार ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले से जुड़ी एलओसी के पास के तूलैल गांव के स्कूल की बिल्डिंग के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि दान दी हैं। इस स्कूल का नाम उनके पिता हरि ओम के नाम पर रखा जाएगा। अक्षय कुमार ने आज का दिन बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाया है। इस अवसर पर उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उन्होंने कई लोगों की सहायता भी की है। उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया।
अक्षय कुमार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स या बीएसएफ के जवानों के साथ काफी दिलचस्प समय बताया। वह उनके साथ डांस भी करते नजर आए। अब उन्होंने सीमा पर स्थित एक गांव के स्कूल को एक करोड़ रुपए की राशि देने का निर्णय लिया है। इसके पहले अक्षय कुमार की एलओसी से कई तस्वीरें सामने आई थी। इसमें वह बीएसएफ के जवानों के साथ डांस करते नजर आए थे। वहीं एक अन्य फोटो में वह बीएसएफ के जवानों के साथ सीमा से सटे गांव में जाते नजर आए थे। वहीं एक अन्य फोटो में वह बीएसएफ के जवानों के साथ फोटो खींचाते नजर आए थे।