बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम जब से पॉर्न मामले में सामने आया है तब से वह चर्चा में बने हुए हैं। राज कुंद्रा के बाद कई सेलिब्रिटी के नाम का भी पॉर्न वीडियो से जोड़ा जा रहा है जिसे लेकर मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है।
वहीं मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी के बैंक खाते और उनके रोल की भी जांच कर रही हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं शिल्पा का तार तो इससे नहीं जुड़ा हुआ है। वहीं राज कुंद्रा का नाम जैसे ही पोर्नोग्राफी के मामले में सामने आया है तब से कई एडल्ट स्टार सामने आकर नए-नए खुलासे करते नजर आ रही हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूनम पांडे और शेर्लिन चोपड़ा को पोर्नोग्राफी मामले में बड़ी राहत दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिए है कि इन दोनों के खिलाफ 20 सिंतबर तक कोई भी ठोस कारवाई ना की जाए।
गिरफ़्तारी के डर से दोनो अभिनेत्रियों ने एबीए के लिए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। इस मामले में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समन जारी किया गया था। शर्लिन चोपड़ा को ये समन मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने जारी किया था और कहा है कि वो आज सुबह 11 बजे हाजिर हों और अपना बयान दर्ज कराएं। शर्लिन चोपड़ा को डर था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।