बिग बॉस शो ने कॉमनर्स की किस्मत बदल दी है। जितने भी कॉमनर्स अब तक बिग बॉस शो में आए हैं उन सबकी किस्मत चमक गई है। बिग बॉस सीजन 12 से रोमिल चौधरी और सबा खान को निकलते ही टीवी इंडस्ट्री में काम मिल गया था। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। बिग बॉस सीजन 12 की कॉमनर रोशमी बानिक की बात कर रहे हैं जो बहुत जल्द टीवी पर्दे पर नजर आएंगी। टीवी का फेमस शो इश्क सुभान अल्लाह के स्पिन ऑफ में रोशमी बानिक नजर आएंगी।
बिग बॉस 12 की यह कंटेस्टेंट नजर आएंगी इस सीरीयल में
खबरों के अनुसार, इश्क सुभान अल्लास शो के मेकर्स इस शो का स्पिन ऑफ दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। दरअसल शो की सफलता के बाद मेकर्स ने स्पिन ऑफ बनाने का सोचा है। इश्क सुभान अल्लाह के स्पिन ऑफ शो का नाम इश्क आज कल रखा जाएगा। इस शो को जीटीवी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।
इस शो के किरदारों के लिए कास्ट भी मेकर्स ने फाइनल कर ली है। इस शो में पारस कलनावत लीड किरदार में दिखाई देंगे। इससे पहले पारस मेरी दुर्गा और एकता कपूर के दिल ही तो हैं 2 शो में भी नजर आ चुके हैं।
इस शो में पारस के साथ श्रंगार स्वाभिमान से मशहूर हुईं अंकिता शर्मा नजर आएंगी। इश्क आज कल में पारस और अकिंता के अलावा रोशमी बानिक नजर आएंगी। इस सीरीयल में रोशमी अहम किरदार में दिखाई देंगी।
बिग बॉस 12 में रोशमी घर के अंदर सिर्फ एक हफ्ता ही रही थी उसके बाद वह ऐलिमीनेट हो गई थी। रोशमी ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है। टीवी पर भी रोशमी अब डेब्यू करने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App








