विवादास्पद रियलिटी शो “बिग बॉस 13” आये दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहता है और हाल ही में शो की एक वीडियो क्लिप लीक हुई है जिसमे एक नया विवाद सामने आया है। इस लीक क्लिप में देवोलीना भट्टाचार्जी ने टास्क के दौरान शहनाज गिल को थप्पड़ मरती हुई नजर आ रही है।

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर होते ही यूजर्स नाराज हो गए हैं, और बहुत से फैंस ने शो के निर्माताओं से देवोलीना को शो से बाहर फेंकने की मांग की गई है।

प्रोमो में सांप और सीढ़ी के टास्क में भाग लेने वाले कई प्रतियोगियों को दिखाया गया है। उन्हें खेल जीतने के लिए सीढ़ी बनाते देखा जाता है। नियमों के अनुसार, घर के सदस्य दूसरों की सीढ़ी को ख्रराब भी कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बैलिस्टिक झगड़े होते हैं।

प्रोमो वीडियो में टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अन्य प्रतियोगियों द्वारा बनाई जा रही लकड़ी की सीढ़ी को उलटने की कोशिश में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

तमाम उठा पटक के बीच, देवोलेना और शहनाज़ को एक दूसरे से लड़ते हुए देखा गया । देवोलेना और शहनाज़ के बीच पहले काफी तीखी बहस होती है और इस झगडे में आखिरकार देवोलीना शहनाज को थप्पड़ मार देती है।
देवोलीना की इस हरकत पर शहनाज़ के फैंस बेहद नाराज है और उन्होंने सोशल मीडिया पर देवोलीना को काफी भला बुरा कहा और शो के मेकर्स से एक्ट्रेस को एविक्ट करने की मांग की। कई यूजर्स ने ये भी लिखा की शहनाज को पलटकर मारना चाहिए था तो कुछ ने देबोलिना को पागल करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



