बिग बॉस 13 रोजाना नए नए विवादों के साथ आगे बढ़ रहा है और इस रियलिटी टीवी शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों में सभी गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया और अब एक एक्ट्रेस ने उनपर ऐसा ही गंभीर आरोप लगाया है।

हिट टीवी शो बालिका वधु में सिद्धार्थ की को-स्टार शीतल खांडल ने कथित तौर पर दावा किया है कि वह उन्हें अनुचित तरीके से छूते थे और वह उनके गलत व्यवहार का शिकार हुई हैं। शीतल ने यह भी बताया कि उसने शो के निर्माताओं से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शीतल ने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ हमेशा रश्मि देसाई और अन्य लोगों के साथ लड़ने के अलावा, हाल ही में उसने ने टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे और आरती सिंह की लड़ाई होने पर आरती का पक्ष लेकर ये दिखने की कोशिश की जैसे वो महिलाओं के कितना सम्मान करते है।

शीतल ने आगे कहा, ‘ लेकिन इंडस्ट्री में कई लोग उनके असली रंग से वाकिफ हैं। जब मैं बालिका वधू में साथ काम कर रही थी तब मैं खुद उनके गंदे व्यवहार का शिकार हो गयी थी। उन्होंने कई लड़कियों पर कोशिश की है, आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है। ”

शीतल ने आगे कहा, ‘वो ना सिर्फ गलत तरीके से छूता था बल्कि कई बाद बेहद डबल मीनिंग बातें भी बोलता था। यह सब मुझे बहुत परेशान करता है पर इंडस्ट्री में नयी होने के कारण में शिकायत नहीं कर पायी। आखिरकार, मैंने प्रोडक्शन हाउस से संपर्क करने के लिए पर्याप्त साहस जुटाया। अफसोस की बात है, उन्होंने भी इसपर खास ध्यान नहीं दिया।

शीतल ने सिद्धार्थ को आड़े हाथों लेते हुए कहा , ‘ मेरी शिकायत का जब सिद्धार्थ को पता चला तो उसने मेरे साथ शूटिंग ना करने के साथ अपना गुस्सा निकाला। वो बेहद अहंकारी इंसान है और अगर कोई उसे जवाब दे तो वो बेहद खराब व्यवहार करता है।



Download Android App
Download iOS App



