बिग बॉस 13 : चिढ़ाने पर सिद्धार्थ से भिड़ी शहनाज़, गुस्से में चांटा जड़ा और फेंकी चप्पलें

Summary :

आज रात का बिग बॉस 13 एपिसोड सिड-नाज़ के प्रशंसकों को थोड़ा निराश करने वाला है। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमे देखा जा सकता है कि शहनाज़ और सिद्धार्थ के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है और दोनों एक दुसरे से लड़ते हुए दिखाई दे रहे है।

आज रात का बिग बॉस 13 एपिसोड सिड-नाज़ के प्रशंसकों को थोड़ा निराश करने वाला है। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमे देखा जा सकता है कि शहनाज़ और सिद्धार्थ के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है और दोनों एक दुसरे से लड़ते हुए दिखाई दे रहे है। 
हालांकि इससे पहले भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल ने कई बार झगड़ा किया है। लेकिन, इस बार चीजें थोड़ी ज्यादा गर्म हो गयी है क्योंकि शहनाज सिद्धार्थ को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। ये बेहद चौंकाने वाला है पर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच मामला काफी गंभीर है। 
ये झगड़ा शुरू होता है, जब सिद्धार्थ शहनाज़ की टांग खींचते हुए उन्हें चिढ़ाते है और उनके सामने माहिरा शर्मा की तारीफ करते है।  साथ ही सिद्धार्थ शहनाज़ को ‘ईर्ष्यालु’ कहकर चिढ़ाते है। इस बात से वह बेहद चिढ़ जाती है और रोते हुए, पागलपन से भरे काम करती हुई दिखाई देती है।
सके बाद सिद्धार्थ शहनाज़ से बात करते है पर शहनाज़ सिद्धार्थ पर आरोप लगाती है की वो जानबूझ कर उनके दुखी कर रहे है। हालांकि सिद्धार्थ चीजों को शांत करने की कोशिश करते है पर शहनाज़ को कोई फर्क नहीं पड़ता। शेहनाजज़ नाराजगी में सिद्धार्थ की कोई बात नहीं सुनती। 
इसके बाद, हालात इतने बिगड़ते चले जाते हैं कि शहनाज़ गुस्से में सिद्धार्थ को थप्पड़ जड़ देती है। यहां तक कि वो गुस्से में सिद्धार्थ पर चप्पलें भी फेंकती है। इस लड़ाई से जहां फैंस नाराज है वहीं शहनाज का थप्पड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। दोनों के प्रशंसकों ने उसी पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। 
जहां कई लोगों ने शहनाज़ की हरकत की निंदा की है, वहीं कुछ सना के समर्थन में सामने आए हैं। शहनाज गिल के प्रशंसकों ने पंजाब की कैटरीना कैफ के लिए अपना समर्थन और सहानुभूति बढ़ाई है। उन्होंने शहनाज़ के तीखे तेवर और बोल्ड अवतार के लिए ट्विटर #RoarLikeSana पर भी एक ट्रेंड शुरू कर दिया है। 
देखिये वीडियो :

देखिये फैंस का रिएक्शन :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.


11.


12.


13.


14.

15.



Ujjwal Jain