बिग बॉस 14 का आगाज हो गया है। सलमान खान का ये विवादित शो शरू भी नहीं हुआ है और अभी से हंगामा मचना चालू हो चुका है। घर में एंट्री करने वाली निक्की तंबोली सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में निक्की तंबोली सलमान खान से कह रही हैं कि वह अब तक सिंगल हैं।
निक्की तंबोली के चुलबुलेपन ने तो सलमान खान की भी बोलती बंद कर दी।निक्की तंबोली की इस अदा ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। लोगों का मानना है कि निक्की तंबोली ‘बिग बॉस 14’ में शहनाज गिल को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं।
‘बिग बॉस 14’ का ये प्रोमो सामने आने के बाद निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। फैंस ‘बिग बॉस 14’ में नजर आने वाली अदाकारा को शहनाज गिल की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। शहनाज गिल के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम कितना भी शहनाज गिल को कॉपी करने की कोशिश कर लो लेकिन हमारी पसंद नहीं बदलने वाली।
निक्की तंबोली तुम शहनाज गिल की कॉपी करना बंद कर दो। तुम शहनाज गिल नहीं बन सकतीं। मुझे तो लग रहा है कि निक्की तंबोली शहनाज गिल की तरह डायलॉगबाजी करके शो में नाम कमाना चाहती है। शहनाज गिल के एक दूसरे फैन ने लिखा कि अब बस भी करो निक्की तंबोली…। सबको पता है कि तुम शहनाज दिल की नकल बना रही हो। यहां कोई भी बेवकूफ नहीं है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो निक्की तंबोली को फेक तक बता दिया।
बहरहाल, निक्की तो घर के अंदर जा चुकी हैं अब देखना होगा कि क्या वो वाकई शहनाज़ को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, क्या ये उनकी स्ट्रैटजी है या वो असल जिंदगी में ऐसी ही हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे इन कमेंट्स को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि निक्की तंबोली की अदाएं शहनाज गिल के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं। यही वजह है जो शहनाज गिल के फैंस सरेआम निक्की तंबोली की आलोचना कर रहे हैं।