बिग बॉस फेम और टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने हाल ही में अपना एक रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए उन्होंने इस वीडियो दिखाया गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी इन आरोप लगने वाले में लोगों में शामिल हैं। एक वीडियो लड़के ने बनाया था जिसे विकास ने अपने इस वीडियो में जोड़कर साझा किया है।
वीडियो में कई स्क्रीनशॉट्स इस लड़के ने पोस्ट किये हैं और विकास के खिलाफ यह सारी खबरें हैं। इस वीडियो में विकास गुप्ता पर जो शोषण का आरोप पार्थ समथान ने लगाए थे वह भी शामिल हैं। इसके अलावा विकास पर शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया था की उन्होंने उनका एमएमएस बनाया था।
इतना ही नहीं विकास गुप्ता पर टिकटॉक स्टार दानिश जहीन की मौत का आरोप भी लगाया जिसका वीडियो इसमें है। दरअसल सड़क हादसे में दानिश की मौत हुई थी। इसमें विकास गुप्ता के कुछ पर्सनल मैसेज और ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स भी हैं। बता दें कि उनके खिलाफ यह सभी स्क्रीनशॉट्स हैं। एक्टर प्रियांक शर्मा का भी इसमें ट्वीट है।
देखें विकास गुप्ता का यह वायरल वीडियो
विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए कहा, यूट्यूब पर एक बच्चे का वीडियो देखा। वह बच्चा वीडियो में कह रहा था कि बहुत ही नीच आदमी विकास गुप्ता है। बुरा आदमी है। बेहद गंदी चीजें वह करता है। यह वीडियो देखने के बाद मैंने सोचा यह बात अगर14-15 साल के बच्चे के दिमाग में आ सकती हैं। फिर तो लोगों के दिमाग में भी आती होंगी। अगर किसी को भी मैं नहीं बताऊंगा, तो लोग सोचेंगे की मैंने बहुत गलत काम किए हैं। इसलिए मैं आज बताऊंगा।
वीडियो में विकास गुप्ता ने आगे कहा, मेरे साथ पिछले कुछ सालों से बहुत कुछ हुआ है। मैं शुरुआत से शुरू करूंगा नहीं किसी से। बहुत डर लिया मैं। मैं तुम सभी लोगों को देख लूंगा। विकास गुप्ता ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, तुम सभी बुरे लोगों को देख लूंगा, जिन्होंने जिंदगी को हर दिन जहन्नुम बना रखा है। अफवाहें फैलाकर। मेरा करियर तबाह कर दिया। तुम सभी लोगों को जेल की सजा मिलनी चाहिए। मैं डीफेमेशन केस करूंगा शिल्पा शिंदे, प्रियंका शर्मा और पार्थसमथान के खिलाफ और अन्य किसी का नाम नहीं लूंगा।
इससे पहले बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ विकास गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था कि जब कोई विकल्प ना बचा हो तो गिरने से पहले आपके अंदर जो कुछ बाक़ी है, उसे समेटकर आख़िरी कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ विकास ने बहुत लंबा नोट लिखा था और सुशांत के साथ उन्होंने अपनी यादों को याद किया था। इसमें विकास ने यह भी लिखा कि मुझे अफ़सोस है, मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सका, क्योंकि मुझे ख़ुद मदद की ज़रूरत है।