बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस बिपाशा ने शादी
के 6 साल बाद प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर के
बाद बिपाशा और करण भी पैरेंट क्लब में शामिल हो गए है। मम्मी-पापा बनने की खबर कपल
ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों और फैंस के साथ साझा की है। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेबी गर्ल के जन्म की खबर सामने आते ही
बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया है। इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स
दोनों की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं कपल ने अपनी बेटी की पहली
झलक भी फैंस के साथ साझा कर उसके नाम का भी ऐलान कर दिया है।
अदाकारा ने मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी से जुड़ा पहला पोस्ट
शेयर किया है। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें छोटे-छोटे
पैर नजर आ रहे हैं और पैरों के नीचे लिखा है कि ‘हमारे प्यार का
फिजिकल रूप और मां का आशीर्वाद अब इस संसार में आ चुका है, और वो बहुत दिव्य है।‘ अपने इस नोट में कपल ने अपनी बेटी के नाम की भी घोषण करते
हुए लिखा, ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर’।
बता दें कि इसी साल अगस्त में बिपाशा और करण ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की
थी। दोनो ने एक्ट्रेस के बेबी बंप के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की थी। उनकी ये
पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं कुछ समय पहले ही बिपाशा का बेबी शॉवर
भी काफी शानदार तरीके से हुआ था। जिसके फोटोज वी़डियोज भी काफी वायरल हुए थे।
खास बात ये है कि अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी एक्ट्रेस लगातार सोशल
मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों और फैंस जुड़ी रही थी। वह आए दिन बेबी बंप के साथ
अपनी फोटोज इंटरनेट पर साझा करती रहती थी। हाल ही में बिपाशा ने काफी बोल्ड
मैटरनिटी फोटोशूट कराया था जिसे लेकर लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया था।