बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी यानी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर अभिनेता के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में करण सिंह ग्रोवर की वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति को स्पेशल अंदाज में विश किया है,उन्होंने करण के साथ एक फोटो की है।
बिपाशा ने खास अंदाज में किया विश
अभिनेत्री ने एक फोटो शेयर की है इसमें करण और बिपाशा दोनों के बीच बॉन्डिंग देखने को बनती है। फोटो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा-साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।
फोटो में आप देख सकते हैं करण और बिपाशा ने सफेद रंग का मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है और यह कपल कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। बता दें करण अपना जन्मदिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए इस समय मालदीव में हैं,पिछले दिनों ही वो बिपाशा के साथ रवाना हुए थे।
वैसे बिपाशा ने भी मालदीव से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। एक अन्य फोटो में यह जोड़ी समंदर किनारे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने लिखा है-जहां आसमान और पानी मिलत हैं।
बता दें फिल्म अलोन के सेट पर बिपाशा और करण की मुलाकाम हुई थी। यहीं से फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद साल 2016 के अप्रैल महीने में इन्होंने शादी कर ली।
बिपाशा और करण की शादी को चार साल हो गए हैं। वहीं बिपाशा काफी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं और अपनी शादीशुदा ङ्क्षजदगी में सारा समय बिता रही हैं।