अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में लम्बी पारी खेल रही तब्बू का आज जन्मदिन है और वो ४६ साल की हो चुकी है। तब्बू का फ़िल्मी करियर विरासत, चांदनी बार, माचिस, हु तू तू, आस्तित्व मकबूल, चीनी कम और हैदर जैसी काफी सारी हिट फिल्मों से सजा हुआ है पर उनकी निजी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे गए है। आईये एक नज़र डालते है तब्बू की जिंदगी पर……
तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे।
उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत प्राध्यापक थे। उनके नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं।
हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से अपनी पढाई पूरी कर तब्बू साल 1983 में मुंबई आ गयी। आपको बता दें कि तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज की छोटी बहन हैं। उनके घर मुंबई और हैदराबाद दोनों जगहों पर हैं।
साल 1985 में तब्बू ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी जिसमे उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था और फिल्म का नाम था ‘ हम नौजवान ”, इसके बाद साल तेलुगु फिल्म ”कुली नंबर 1 ” से बतौर हीरोइन डेब्यू किया।
उन्होंने कई मलयालम, बंगला, तमिल, तेलुगू भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है लेकिन उन्हें खास पहचान बॉलीवुड फिल्मों से ही मिली है।
तब्बू की बेहतरीन अदाकारी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की वो २ बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी है। अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।
निजी जिंदगी की बात की जाये तो तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा पर उन्होंने अबतक शादी नहीं की है। ब्बू के बारे में एक और राज है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
तब को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे ।
यहां तक कि तब्बू तो अपने प्यार को पाने के लिए मुंबई को छोड़कर हैदराबाद में शिफ्ट हो गइर्। लेकिन नागार्जुन ने पारिवारिक समस्या के चलते तब्बू से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तब्बू का शादी जैसी चीज से विश्वास ही टूट गई।