बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे एक नामचीन एक्ट्रेस ने अभिनेता आदित्या पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कई धाराओं के साथ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बात दें लम्बे समय से आदित्य पंचोली और अभिनेत्री के बीच विवाद चला आ रहा है और आदित्य पंचोली ने कुछ समय पहले खुद को रेप केस में फंसाये जाने की आशंका की शिकायत भी मुंबई पुलिस में की थी।
रेप का मामला दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस और उनकी बहन ट्विटर और सोशल मीडिया पर मुखर होकर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री इससे पहले भी आदित्य पंचोली के खिलाफ शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी है।
ये विवाद करीब 15 साल पुराना है जब अभिनेत्री बॉलीवुड में न्यूकमर थी। आदित्य पंचोली की तरफ से भी कई बार बयान आ चुके है की एक्ट्रेस उन्हें फंसाने की कोशिश कर सकती है। एक्ट्रेस द्वारा दर्ज कराये गए रेप मामले की FIR कॉपी भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है।
वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ धारा 376…328..384…341…342…323…506 के तहत मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस द्वारा दर्ज कराये गए मामले के मुताबिक़ करीब एक दशक पहले साल 2004 से 2009 के बीच आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस को नशे के डोज़ देकर यौन शोषण किया है और आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली है।
साथ ही एक्ट्रेस ने FIR में ये भी शिकायत दर्ज करवाई है की उनसे 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी, जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए गए है।
वहीँ आदित्य पंचोली ने कुछ समय पहले जब पुलिस में रेप केस की शिकायत दर्ज कराई थी तब उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ वीडियोस और रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी थी। अब पुलिस हर पहलु पर तहकीकात करने में जुट गयी है।