बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने हाल ही में 23 सितंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है और उन्होंने अपने बेटे का नाम एंड्रियाज रखा है। अपनी प्रेगनेंसी के समय से ही एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर लगातार अपने अपडेट्स शेयर की है।
अब एमी जैक्सन ने एक और तस्वीर अपने बच्चे के साथ शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एमी अपने मातृत्व को फैंस के साथ शेयर करती दिखाई दे रही है।

एंड्रियाज की एक तस्वीर एमी पहले ही शेयर कर चुकी हैं और अभी उन्होंने अपने नवजात की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह उन्हें स्तनपान कराते नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में एमी घुटने तक लंबे ब्लैक बूट्स और ऑफ व्हाइट ड्रेस पहनी हुई हैं और उनके बेटे का ड्रेस भी मां से बिल्कुल मैचिंग है। तस्वीर के कैप्शन में एमी ने लिखा, ‘मेरा बेटा और मैं..मैं अब एक ममबोर में तब्दील होने वाली हूं। इसके लिए पहले से ही सॉरी..वह बहुत क्यूट है।’
एमी और उनका मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ हाल ही में माता-पिता बने और एमी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर 24 सितंबर को शेयर की थी। एमी जैक्सन पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 8 मिलियन फॉलोवर्स है।
एमी ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत साल 2010 में तमिल फिल्म ‘मद्रासपत्तिनम’ से की थी और कई तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’ में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App





