बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया है जिसकी चर्चा चारो ओर हो रही है बता दे कि बॉलिवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बोल्डनेस और बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। कंगना को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बोलने से कोई विवाद तो खड़ा नहीं हो जाएगा? उन्हें जो सही लगता है वह बोल देती हैं। कई सामाजिक मुद्दों पर भी कंगना बेबाकी से अपनी राय रखती आई हैं।
आपको बता दे कि आजकल वैसे भी देशभक्ति को लेकर काफी बहस चल रही है। हाल ही में एक इवेंट में जब उनसे देशभक्ति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका बहुत ही शानदार जवाब दिया।
बॉलीवुड की क्वीन इस अंदाज में मिली पीएम नरेंद्र मोदी से
वही , नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को भारत का सबसे ताकतवर नेता बताया है। कंगना ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी की जीत होनी चाहिए, क्योंकि देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल काफी नहीं हैं।
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने मुंबई में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन से पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं के प्रीमियर पर कही। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र के सबसे योग्य और सही नेता हैं। वह इस पद पर विरासत में मिली राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत की वजह से हैं। मोदी ने देश को विकास की राह पर लाकर भारत का लोहा दुनिया में मनवाया है। बता दें कि इसमें दिखाया गया है कि पीएम मोदी ने बचपन से ही विषम परिस्थितियों के बाद भी संघर्ष करते रहे हैं। कंगना ने कहा, मुझे ऐसा महसूस होता है कि यह फिल्म उनके बारे में नहीं बल्कि हम सबके बारे में हैं कैसे सफलता पाने के लिए समाज के सभी लोगों को एक साथ आने की जरूरत है।
वही , कंगना ने कहा कि पीएम मोदी अपने माता-पिता की वजह से नहीं बल्कि अपनी कठिन मेहनत के चलते ही इस पद तक पहुंचे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी पर कंगना ने कहा कि बिल्कुल उन्हें अगले साल फिर से सत्ता में आना चाहिए, क्योंकि पांच साल का समय देश को गड्ढे से बाहर निकालकर विकास की ओर ले जाने के लिए काफी नहीं होता।


Download Android App
Download iOS App



