बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का एक फेमस डायलॉग है ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं…….।’ अकसर देखा गया है कि फिल्मों में एक बार ही हीरो-हीरोइन को प्यार होता है लेकिन असल में हकीकत बिलकुल उल्ट है।
दरअसल बॉलीवुड हसीनाओं को असल जिंदगी में प्यार दो बच्चे वाले शख्श से होता है। उसके बाद तो जैसे ये हीरोइनें इनसे शादी करने के लिए अड़ जाती हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पहले से शादीशुदा और तलाकशुदा मर्दों का हाथ थामा है। चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं-
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। साल 2012 में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से करीना कपूर ने शादी की। बता दें कि एक्ट्रेस अमृता सिंह से सैफ ने पहली शादी की थी। अमृता से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। लगभग 13 साल बाद अमृता और सैफ का तलाक साल 2004 में हो गया था। उसके बाद करीना से साल 2012 में सैफ ने शादी की थी।
विद्या बालन
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता है। यूटीवी कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के बंधन में विद्या बालन साल 2012 में बंधी थी। बता दें कि सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या से पहले दो शादियां की थी।
रानी मुखर्जी
साल 2014 में मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शादी की थी। साल 2001 में आदित्य ने रानी से पहले पायल खन्ना से शादी की थी। आदित्य और पायल ने साल 2009 में आठ सालों बाद तलाक ले लिया था। उसके बाद आदित्य ने 21 अप्रैल 2014 को रानी मुखर्जी से इटली में शादी कर ली थी। आदित्य और रानी की एक बेटी आदिरा है।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। लगभग दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था फिर साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि राज ने शिल्पा से पहले कविता से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पायी और दोनों का तलाक हो गया। कविता और राज की एक बेटी भी है।
बिपाशा बासु
बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु ने 2016 में टेलिविज़न के हार्टथ्रोब करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बिपाशा से पहले करण ने दो शादी की थी। करण ने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। उसके बाद उन्होंने 2012 में जेनिफर विंगेट से शादी की थी। करण की दोनों ही शादियां काफी लम्बे समय तक नहीं चली थी। जिसके बाद 2016 में उन्होंने बिपाशा बासु के साथ शादी के बंधन में बंध गए।