बॉलीवुड के सितारे मीडिया से जितने जुड़े हुए रहते हैं उतनी ही उनकी निजी जिंदगी खुली किताब की तरह हो जाती है। इन सितारों की जिंदगी का ऐसा सच होती हैं अफवाहें जिनसे वह बच नहीं पाते हैं। बॉलीवुड सितारों को इस बात का कुछ नहीं पता होता है कि सुबह उठकर उन्हें अखबार में उनकी कौसी सी खबर पढऩे को मिल जाएगी।
सबसे बड़ी खबर सितारों के रिश्तों की अफवाहों की होती है। स्टार्स के नाम आए दिन किसी ना किसी सितारे के साथ जुड़ ही जाता है। बॉलीवुड के सिंगल सितारों के लिंकअप की बातें तो आए दिन आती हैं लेकिन मीडिया पर शादीशुदा सितारों के भी लिंकअप की खबरें सामने आती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो शादी के बाद भी रिलेशन में आ चुके हैं।
1. सोहेल खान और हूमा कुरेशी
सोहेल खान और हूमा कुरेशी के अफेयर की भी अफवाहें आनी शुरु हो गई थी। इतना ही नहीं एक समय पर तो सोहेल और उनकी पत्नी में इस वजह से बहुत बड़ी दरार आ गई थी। उसके बाद सोहेल ने साफ कर दिया था कि हूमा के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है।
2. अदिति राव हैदरी और फरहान अख्तर
फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी के अफेयर की अफवाह सामने आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि अदिति की वजह से फरहान का तलाक उनकी पत्नी से हुआ। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।
3. पुलकित सम्राट और यामी गौतम
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का नाम भी यामी गौतम एक साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं ऐसा कहा भी जाता है कि यामी की वजह से ही पुलकित का उनकी पत्नी श्वेता से डिवोर्स हुआ था।
4. प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ चुका है। दरअसल दोनों के अफेयर की खबरें फिल्म एतेराज के बाद तेज हो गई थीं। जिसके बाद उनका घर टूटने की कगार पर आ गया था। हालांकि उन्होंने प्रियंका से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।
5. प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख़ खान
बॉलीवुड किंग खान परफेक्ट हस्बैंड के तौर पर जाने जाते हैं। शाहरुख खान का नाम प्रिंयका चोपड़ा के साथ जुड़ चुका है। लेकिन बाद में यह सारी बातें झूठी साबित हुईं थीं।
6. सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम भी प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ चुका है लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।
7. रेखा और अमिताभ बच्चन
बॉॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी उनकी को-स्टार रेखा के साथ जुड़ चुका है। रेखा के साथ अपने रिश्तों के बारे में अमिताभ बच्चन ने साफ निकार कर दिया था। लेकिन रेखा के अनुसार उन दोनों के बीच में रिश्ता था।