लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कनिका कपूर की लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन , ट्वीट्स में दिखी नाराजगी

जानी मानी सिंगर कनिका कपूर देश की पहली सेलिब्रिटी है जिनमे कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। लापरवाही बरतने की वजह से कनिका कपूर पर लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज की गयी है। बता दें कनिका कपूर बीते दिनों लंदन से वापस थी लौटी और अब उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गैर जिम्मेदाराना रवैया बरतने की वजह से कनिका पर लोगों का गुस्सा भी फूटा है और अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।

जानी मानी सिंगर कनिका कपूर देश की पहली सेलिब्रिटी है जिनमे कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। लापरवाही बरतने की वजह से कनिका कपूर पर लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज की गयी है। बता दें कनिका कपूर बीते दिनों लंदन से वापस थी लौटी और अब उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गैर जिम्मेदाराना रवैया बरतने की वजह से कनिका पर लोगों का गुस्सा भी फूटा है और अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।  
1584858675 102
बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ‘आपको शर्म आनी चाहिए कनिका कपूर, लंदन से लौटने के बाद अधिकारियों से अपनी जानकारी छिपाई। अब आप कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं और आपने 5 स्टार होटल में पार्टीज अटेंड की और 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आईं। आपने दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाला।’
1584858696 100
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कनिका कपूर को लेकर तंज कस्ते हुए एक ट्वीट किया जो खुद सुर्ख़ियों में है। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- ‘आजकल कुछ कपूर लोगों पे टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।’
1584858831 ezgif.com webp to jpg
संगीतकार बप्पी लहिरी ने कनिका कपूर की लापरवाही पर कहा – ‘अगर वो लंदन में थीं तो उन्हें भारत अभी नहीं आना चाहिए था।कोरोना पॉजिटिव होने की बात छुपाना , ये उनकी गलती है और गैर जिम्मेदाराना रवैया है। मैं भगवान गणेश को बहुत मानता हू्ं और प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ 
1584858717 101
अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखने वाली सिंगर सोना मोहपात्रा ने सिंगर कनिका कपूर की जमकर आलोचना की है और ट्वीट करके कहा – भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा पड़ा है इसलिए कोरोना वायरस फैलेगा। ये सरकार से सबकुछ मांगते है पर बदले में कुछ नहीं करते ,कनिका कपूर इस बात का उदाहरण है। जिन्होंने भारत आने के बाद अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई और पार्टीज में शामिल हुई। 
1584858875 ezgif.com webp to jpg (1)
कनिका के करीबी दोस्त तनुज गर्ग का कहना हैं कि लोगों का गुस्सा जायज है पर कनिका उन लोगों में से नहीं है जो इतनी बड़ी लापरवाजी जानबूझ कर करें। उन्हें फ्लू महसूस हुआ तो उन्होंने डॉक्टर से चेकअप  कराया। लोगों से अपील है कि उनके लिए भी प्रार्थना करें और जो भी लोग कनिका के सम्पर्क में न आये है वो भी जल्दी ठीक हो जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।