पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही और इन दिनों आधे से ज्यादा दुनिया की आबादी लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने घरों में कैद है। भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। आम हो या खास हर कोई इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां है वहीं फंस कर रह गया है। आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जो अचानक जारी हुए लॉक डाउन की वजह से देश के अलग अलग हिस्सों में फंस कर रह गए है तो कुछ विदेशों में फंसे है।
मनोज बाजपेई
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई भी लॉकडाउन के चलते अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में फंसे है। दरअसल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आये हुए थे और लॉकडाउन घोषित होने के बाद मुंबई नहीं लौट पाए। उनके साथ कई अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं जो अब वापसी की राह देख रहे है।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ लॉकडाउन से पहले खंडाला स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे और अब भी वहीं फंसे हुए है। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में एक विडियो शेयर करके फैन्स को बताया कि वो फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए परिवार के संपर्क में हैं और लोगों से अपील कि सभी इस कोरोना लड़ाई में सुरक्षित रखें।
सौंदर्या शर्मा
एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा किसी काम के सिलसिले में लॉकडाउन से पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स गयी थी और अब तक वहीं फंसी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के बाद अब उनके पास वहीं रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सौंदर्या लगातार फैन्स के साथ अपने अपडेट शेयर कर रही है।
मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के लिए लॉकडाउन बेहद दुखद रहा है। मिथुन इन दिनों बेंगलुरू में फंसे हुए और बीते दिनों मुंबई में उनके पिता का निधन हो गया। लॉक डाउन की वजह से मिथुन आखिरी समय में अपने पिता को देखने मुंबई नहीं पहुँच पाए।
संजय दत्त
संजय दत्त भी लॉकडाउन की वजह से अपने परिवार से दूर है। उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चे मुंबई में फंसे हुए हैं। संजय दत्त का कहना है वो लगातार अपने परिवार के टच में है पर फिर भी परिवार की चिंता लगी रहती है। ऐसे समय में परिवार के साथ रहने बेहद जरूरी है।
अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल लॉकडाउन से पहले मुंबई से करीब 80 किमी. दूर करजत में अपनी आने वाली फिल्म ‘भीमा कोरेगांव’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और 7 महीने का बेटा भी था। लॉक डाउन घोषित होने के बाद से अर्जुन कर्जत में ही अटके हुए है।
सोनू निगम
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम लॉक डाउन से पहले काम के सिलसिले में दुबई गए हुए थे और अब वहीं पर फंसे हुए है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया कि वो सोच रहे है अभी भारत न आयें क्योंकि इससे उनके परिवार और पिता को खतरा हो सकता है। हालात बेहतर होने के बाद ही वो वापसी पर विचार करेंगे।