ये बॉलीवुड सितारे – सेलिब्रिटी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ चुके है और रह चुके है क्लासमेट

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जो एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े है और नहीं जानते थे की एक दिन इंडस्ट्री में भी साथ होंगे।

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे है जो इंडस्ट्री में आने के बाद आपस में दोस्त बने है और बहुत से ऐसे सितारें वो एक दुसरे को पहले से जानते है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जो एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े है और नहीं जानते थे की एक दिन इंडस्ट्री में भी साथ होंगे। आईये नजर डालते है इस सेलिब्रिटी लिस्ट पर

1.सलमान खान और आमिर खान

बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान दोनों एक ही उम्र के है और दोनों ने एक ही चूल में पढ़ाई भी की है।दोनों सेकंड क्लास में साथ पढ़ते थे।

2.करण जोहर और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के फैमस डायरेक्टर करण जौहर ने बोर्डिंग स्कूल से पढाई की है और इसी स्कूल में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी पढ़ी है। इस बात का जिक्र ट्विंकल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है।

3.करण जोहर और अपूर्व मेहता

बॉलीवुड सितारे

फिल्म ‘ ओके जानू ‘ और ‘ बद्री की दुल्हनिया ‘जैसी फिल्मो के निर्देशक अपूर्व मेहता ने भी करण जोहर और ट्विंकल खन्ना के साथ एक ही स्कूल में पढाई की है।

4.श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड सितारे

श्रद्धा कपूर को अपने बचपन का क्रश बता चुके टाइगर श्रॉफ और बाघी एक्ट्रेस एक ही स्कूल से पढ़े है। दोनों मुंबई के एक स्कूल में एक साथ क्लास में थे।

5.कृष्णा श्रॉफ और अथिया शेट्टी

बॉलीवुड सितारे

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया भी एक ही स्कूल से पढ़े है। ये दोनों टाइगर और श्रद्धा से 2 साल जूनियर थे।

6.वरुण धवन और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड सितारे

वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी एक ही स्कूल से पढ़कर निकले है और दोनों क्लास्स्मेट थे। बचपन से एक्टिंग का सपना देखने वाले वरुण ने अर्जुन के साथ स्कूल में एक शार्ट फिल्म में भी काम किया था।

7.अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी

बॉलीवुड सितारे

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी असम में एक ही स्कूल में पढ़ती थी। दोनों सेलिब्रिटी वाइफ असम के St Mary’s School, Margherita में क्लासमेट थी।

महेश भट्ट के बेटे और आलिया के इस भाई के बारे में नहीं जानते फैंस, परिवार से है रिश्ते खराब

Desk Team