शाहिद कपूर के कबीर सिंह से पहले ये 7 अभिनेता भी डार्क किरदार निभाकर पा चुके है जबरदस्त शोहरत

Summary :

शाहिद कपूर के कबीर सिंह से पहले कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने परदे पर ग्रे शेड किरदार निभाए है जो एक टिपिकल हीरो से अलग थे। ये किरदार काफी सफल भी रहे और फैंस को बेहद पसंद आये।

इन दिनों बॉक्सऑफिस पर फिल्म कबीर सिंह का जबरदस्त जलवा जारी है और फिल्म ने ना सिर्फ कमाई में ताबड़तोड़ बिज़नेस किया है वहीँ क्रिटिक और फैंस से भी इस फिल्म को भरपूर सराहना मिल रही है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार शराबी, निर्दयी, हिंसक, आक्रामक है पर इस ग्रे शेड किरदार ने शाहिद कपूर के करियर को माइलस्टोन दिया है। 
इससे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने परदे पर ग्रे शेड किरदार निभाए है जो एक टिपिकल हीरो से अलग थे। ये किरदार काफी सफल भी रहे और फैंस को बेहद पसंद आये। आज हम आपको उन 7 बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बता रहे है जिन्होंने परदे पर ग्रे शेड किरदार निभाककर दर्शकों का दिल जीता है। 
1.  शाहरुख़ खान : 

बतौर हीरो ग्रे शादी किरदार सबसे पहले निभाया अभिनेता शाहरुख़ खान ने जिन्होंने फिल्म डर में एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया था और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। 
2 . सलमान खान : 

साल 2003 में सलमान खान ने फिल्म तेरे नाम में एक बेरोजगार राउडी राधे मोहन का किरदार निभाया था जो जुनूनी प्रेमी बनने के बाद मेटल अस्पताल पहुँच जाता है। 
3. अजय देवगन : 

 फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में अजय देवगन ने डॉन सुलतान मिर्ज़ा का किरदार निभाया था और इस फिल्म ने अजय देवगन के करियर को जबरदस्त बूस्ट दिया था। 
4. ह्रितिक रोशन : 
अभिनेता ह्रितिक रोशन ने भी फिल्म अग्निपथ की रीमेक में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था जो काफी ग्रे शेड था। इस फिल्म से ह्रितिक को खूब शोहरत मिली थी। 
5. रणबीर कपूर : 

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर ने भी फिल्म रॉकस्टार में एक बैड बॉय किरदार निभाया था जो एक सिंगर होने के साथ साथ ड्रग एडिक्ट भी था। 
6. वरुण धवन :

 फिल्म बदलापुर में वरुण धवन ने राहु का किरदार निभाया था जो अपनी पत्नी और बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। 
7. सिद्धार्थ मल्होत्रा : 
फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ ने भी ग्रे शादी किरदार निभाया था और एक गैंगस्टर के किरदार में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।  

Ujjwal Jain