लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बॉलीवुड के महान अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन

NULL

भारतीय फिल्म जगत के नामचीन अभिनेताओं में से अभिनेता शशि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया और इस खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। अपने जमाने के बड़े नामचीन कलाकारों में से एक रहे शशि कपूर का इलाज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था।

Shashi Kapooबताया गया है की अभिनेता शशि कपूर लम्बी बीमारी से पीड़ित थी और आज अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने से ये महान अभिनेता चल बसे। आपको बता दें की अभिनेता शशि कपूर 79 वर्ष के थे। बेशक ये अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे पर इनका अभिनय हमेशा याद किया जाएगा।

Shashi Kapooवर्ष 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर है। इनका जन्म जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर पर हुआ।

Shashi Kapoo1944 में शशि ने अपना करियर पिताजी के पृथ्वी थिअटर के नाटक शकुंतला से शुरू किया। शशि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। 40 के दशक में उन्होने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया।

Shashi Kapooइनमें 1948 में प्रदर्शित फिल्म ‘आग’ और 1951 में प्रदर्शित फिल्म ‘आवारा’ शामिल हैं, जिसमें उन्होंने राज कपूर के बचपन की भूमिका निभाई। उन्होंने कई धार्मिक फ़िल्मो में भूमिकाये निभाई। इन्होने मुंबई के डोन बोस्की सकूल से पदाई पूरी की।

Shashi Kapooपिता पृथ्वीराज कपूर इनको छुटिट्यो के दोरान स्टेज पर अभिनय करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। 1957 में जैफरी केंडल की टूरिंग नाटक कम्पनी को जॉइन किया और शेक्सपीयर के नाटकों में विभिन्न रोल अदा करने लगे।

Shashi Kapooइसी दौरान जैफरी केंडल की बेटी जेनिफर कैंडल से उन्हें प्यार हो गया और फिर यह प्यार शादी के अंजाम तक पहुंचा। शशिकपूर ने अभिनेता के रूप में सिने करियर की शुरुआत 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से की।

8 16यह फिल्म आजादी के पहले की दशा पर आचार्य चतुरसेन शास्त्री के इसी नाम से बने उपन्यास पर आधारित थी। शशि कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।