लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अर्जुन कपूर लाइव सेशन के दौरान बता रहे थे अपना शेड्यूल, मलाइका अरोड़ा ने खींची टांग

इस समय पूरी दुनिया लॉकडाउन में है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी बेहद बिजी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। ऐसा हम रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर

इस समय पूरी दुनिया लॉकडाउन में है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी बेहद बिजी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। ऐसा हम  रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने किया है। हाल ही में आर जे मलिश्का के साथ अर्जुन कपूर ने लाइव बातचीत की। इस बातचीत में अपने दिनभर के शिड्यूल के बारे में उन्होंने जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा दिन वह क्या करते हैं। ऐसे में इस लाइव सेशन में मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करके अर्जुन को ट्रोल करने की कोशिश की। 
1587986509 arjun
अर्जुन का मजाक उड़ाया मलाइका ने 
अर्जुन कपूर ने मलिश्का से बात करते हुए बताया कि वह सुबह 10 बजे उठ जाते हैं और कॉफी पीते हैं। उसके बाद वह फिर वर्कआउट करते हैं। अर्जुन ने आगे कहा कि वह नाश्ता इन दिनों नहीं करते बल्कि सीधा लंच खाते हैं। फिर अर्जुन ने बताया कि वह अपने फोन में नहाने के बाद लग जाते हैं। उसके बाद टेरेस पर वह घूमने जाते हैं और फिर नीचे आकर चील करते हैं। 
1587986666 rj malishka arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की इन बातों को सुनकर कमेंट करते हुए कहा, बड़ी दिलचस्प बात है। अर्जुन कपूर पर मलाइका अरोड़ा के इस कमेंट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह उनपर कटाक्ष कर रही हैं। काफी मजेदार उनका कमेंट था। बाकी जनता के शिड्यूल की ही तरह अर्जुन कपूर का इन दिनों का शिड्यूल है। 
1587986697 arjun kapoor
इस समय लॉकडाउन कोरोना वायरस की  वजह से लगा हुआ है और फोन पर ही लोग अपने घर में सारा समय बिता रहे हैं। घर में बोर होने के अलावा और कोई काम लोगों के पास नहीं है। ऐसे में हम सोच सकते हैं की क्या हाल अर्जुन कपूर का इस समय हो रहा होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान एक साथ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रह रहे हैं। 
1587986759 arjun kapoor
हाल ही में मलाइका अरोड़ा से शादी के प्लान्स के बारे में अर्जुन कपूर से पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि अगर वह शादी करना भी चाहते तो वह इस कोरोना वायरस के कारण नहीं कर पाते। बता दें कि अपने फैंस के साथ अर्जुन कपूर वर्चुअल डेट्स भी कर रहे हैं। 
1587986897 arjun kapoor maliyaka arora
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि 4.6 लाख रुपय उनकी इस वर्चुअल डेट की वजह से जमा हो पाया है और इसका इस्तेमाल वह माइग्रेंट वर्कर्स की मदद में लगा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।