भारत लौटते ही सबसे पहले अपने दोस्त से मिलने पहुंचे अभिनेता ऋषि कपूर, जानिये कौन है ये शख्स

Summary :

फिल्म अभिनेता ऋषि कूपर करीब एक साल तक कैंसर के खिलाफ जंग लड़कर अब वापस भारत लौट आये है। वो पिछले साल सितंबर से अमेरिका के न्यूयार्क में रहकर अपना इलाज करा रहे थे।

फिल्म अभिनेता ऋषि कूपर करीब एक साल तक कैंसर के खिलाफ जंग लड़कर अब वापस भारत लौट आये है। वो पिछले साल सितंबर से अमेरिका के न्यूयार्क में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। ऋषि कपूर के वापस आने से ना सिर्फ उनके फैंस खुश हुए  बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रटीज़ ने भी उनका शानदार स्वागत किया। 
ऋषि कपूर की भारत वापसी पर उनके बेटे रणबीर कपूर ने शानदार पार्टी का आयोजन किया और अपनी बहन रिद्धिमा के साथ मिलकर पूरे घर को पिता के स्वागत के लिए ख़ूबसूरती से सजाया था। 
ऋषि कपूर के घर पर उनसे मिलने आने वालों का आना जाना लगा हुआ है पर आपको बता दें ऋषि कपूर भारत आने के बाद सबसे  पहले अपने खास दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे। एक तरफ जहां फ़िल्मी सितारों को ऋषि कपूर से मिलने की जल्दी थी वहीं ऋषि सबसे पहले अपने दोस्त से मुलाकात करना चाहते थे। 
ऋषि कपूर ने सबसे पहले अपने जिस दोस्त से मुलाकात की वो और कोई नहीं बल्कि फिल्म एक्टर नील नीतिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश है। ऋषि कपूर और नितिन मुकेश की दोस्ती बेहद पुरानी है और दोनों ने हमेशा एक दुसरे का साथ दिया है। 
नील नितिन मुकेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर उनके परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ नील ने कैप्शन में लिखा  ‘नर्वी अपने दोनों दादू के साथ।’

नील ने अपने कैप्शन में ये भी लिखा ,’ चिंटू अंकल हमारे घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। हम सब उनसे मिलकर बहुत-बहुत खुश हुए। हमने उन्हें जोर से गले लगाया। चिंटू अंकल आपका फिर से स्वागत है। भगवान की कृपा आप पर बनी रहे।’
अपनी बीमारी के इलाज के दौरान ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैंस एक साथ जुड़े रहे और अपनी सभी अपडेट फैंस के साथ शेयर भी करते रहे।  अब वो दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए बेताब है। जल्द ही ऋषि कपूर इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म ‘द बॉडी’ की शूटिंग शुरू करने वाले है। 

Ujjwal Jain