लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर का निधन, कोरोना वायरस के चलते गई जान

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

90 के दशक के मशहूर संगीतकार और गीतकार श्रवण राठौर का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। श्रवण राठौर को कोरोना वायरस का शिकार होने के चलते मुंबई के एस एल रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज वो जिंदगी की ये जंग हार गए और कोरोना वायरस से लड़ते-लड़ते दिग्गज संगीतकार ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। 
1619163065 971085 nadeem shravan
 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मृत्यु की जानकारी खुद उनके बेटे संजीव राठौर ने दी है।  मशहूर संगीतकार ने अपने साथी नदीम के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में नाम कमाया था। इनकी जोड़ी नदीम-श्रवण के नाम से मशहूर हुई थी। 
नदीम और श्रवण ने मिलकर 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में अपने संगीत से जान फूंकी थी। फिल्मों में दिए उनके संगीत आज तक लोगों की जुबां पर हैं। अब श्रवण राठौर इन दुनिया से रुखसत हो गए हैं। वहीं श्रवण राठौर के निधन पर की खबर पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।  रिपोर्ट की मानें तो श्रवण राठौर के निधन की पुष्टि उनके बेटे संजीव राठौर ने की है। उन्होंने बताया कि ‘वो आज रात ही गुजर गए। उन पर ट्रीटमेंट का कोई असर नहीं हो रहा था। उनका निधन अस्पताल में हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें’।
1619163122 gj
बता दें कि वो कई बीमारियों से पीड़ित थे। जिसकी वजह से ही उनके इलाज में कई दिक्कतें आ रही थी। संगीतकार श्रवण राठौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से ही सिने जगत में हलचल थी। अब उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।