कोरोना इन दिनों एक बार फिर से लोगो की ज़िन्दगी में तबाही का कारण बन गया है। कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इससे बच पाना आसान नहीं है, सभी प्रिकॉशियन लेने के बाद भी पॉजिटिव होना का खतरा बना रहता है। कोरोना से बढ़ते प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए कोविड- 19 की बूस्टर शॉर्ट भी आ गई है। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कोविड -19 का बूस्टर शॉट ले लिया है। ये ओरिजिनल वैक्सीन के बाद लिया जाता है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 69 साल के शक्ति कपूर ने बूस्टर शॉट लगाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में आलिया भट्ट, शाहरुख खान की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का ‘लव यू जिंदगी’ चल रहा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक स्वास्थ कर्मचारी एक्टर को वैक्सीन लगाती हुई दिख रही हैं। बता दें कि शक्ति कपूर से पहले दिंग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को लगवाया था।
आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसमें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ईशा गुप्ता, दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर, सुजैन खान, कॉमेडियन वीर दास, विशाल ददलानी, मधुर भंडारकर, मिथिला पालकर, महेश बाबू, स्वरा भास्कर और लक्ष्मी मांचू का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
वहीं इनसे पहले निर्माता एकता कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर, नोरा फतेही समेत सेलेब्स कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को डॉक्टर के दिशा निर्देश अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया।