बाहुबली स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो आज देशभर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है। प्रभास के फैंस के साथ साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस विशषज्ञों का ध्यान भी अपनी और खींचा है। अब सभी को इस बात की उत्सुकता है कि साहो बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाई करती है और दर्शकों से इस फिल्म को क्या रेस्पॉन्स मिलता है।

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में से एक साहो को अगर अच्छी ओपनिंग मिलती है तो ये फिल्म शुरूआती तीन दिनों में 150 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर सकती है। कई भाषाओँ में रिलीज़ हो रही साहो की तुलना बाहुबली के कलेक्शन से भी की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पंडितों का कहना है कि दर्शकों की उत्सुकता देखकर उम्मीद की जा रही है कि की फिल्म साहो ओपनिंग डे पर 60-75 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। दक्षिण भारत के साथ साथ उत्तर भारतीय फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था जो फिल्म को अतिरिक्त फायदा पहुंचा सकता है।

फिल्म ट्रेड जानकारों के अनुसार ऐसा होना मुश्किल है कि साहो बाहुबली के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़े पर उसे टक्कर जरूर दे सकती है। फिल्म साहो को फेस्टिव सीजन का भी लाभ मिलेगा और पहले तीन दिन फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बॉलीवुड में अब तक साहो के टक्कर की कोई फिल्म नहीं आयी है और ये बात भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद करेगी। बाहुबली के बाद प्रभास की पॉपुलैरिटी इस फिल्म का बड़ा फैक्टर है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की सफलता भी फिल्म के बड़ी हिट होने की तरफ इशारा करता है।
आपक बता दें फिल्म साहो का बजट करीब 350 करोड़ है और यूएई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू ने फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी है। अब देखना होगा की जबरदस्त एक्शन, शानदार संगीत और दमदार एक्टिंग वाली ये फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।



Download Android App
Download iOS App



