मशहूर सिंगर Mika Singh को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबलिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील फोटो भेजने का भी आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार और गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सूत्रो के अनुसार मीका को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल मीका को इस समय दुबई पुलिस हिरासत में लिया है।
खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। बता दें कि Mika Singh एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।
दोस्त मीका सिंह की हरकतों पर रोईं राखी सावंत, दुबई जाएंगी हिरासत से छुड़ाने
राखी ने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रही हैं- मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए। मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं। वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर राखी ने मीका पर बोलते हुए कहा आप मेरे दोस्त हो, क्यों मेरी इज्जत से खेल रहे हो।
हालांकि इस बीच राखी मीका संग अपनी 10 साल पुरानी किसिंग कंट्रोवर्सी को लाना नहीं भूलती। वे कहती हैं तुम्हें पता है ना ये दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं। 10 साल पहले जब मैंने मुंबई पुलिस से शिकायत कराई थी। तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी। लेकिन दुबई पुलिस ऐसा नहीं करेगी। वहां की पुलिस बहुत स्ट्रॉन्ग है।
https://www.instagram.com/p/BrDg_10Bd_-/?utm_source=ig_embed
राखी ने मीका से सवाल पूछते हुए कहा तुम्हारी दिक्कत क्या है? तुम क्यों 17 साल की लड़कियों को छेड़ते हो? कभी किसी को थप्पड़ मार देते हो। इतने पंगे क्यों करते हो। मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को?
पहले भी रहा है विवादों से नाता…
मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।