बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। अपने आप में यह तस्वीरें कहानी बयान करती हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपके चहेते स्टार्स भी उस समय में वापस चले जाते हैं। फैंस को बहुत ही पसंद होता है अपने पसंदीदा सितारों की पुरानी तस्वीरें देखना। लेकिन आज हम आपके लिए फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं बॉलीवुड सिंगर्स की अनदेखी तस्वीरें-
इस पुरानी तस्वीर में आपको फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज गायक दिखाई दे रहे हैं। जोहरा जान, राजकुमारी, अमीरबाई कर्नाटकी, हमीदा बानू, गीता रॉय, लता मंगेशकर, मीना कपूर, सलमान मुखर्जी, तलत महमूद, दिलीप ढोलकिया, मो. रफी, शिव दयाल बतीश, जी.एम. दुर्रानी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे बेहतरीन गायक नजर आ रहे हैं।
ये है किशोर कुमार के बचपन के अनदेखी तस्वीर
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगिंग, एक्टिंग, म्यूजिक डायरेक्शन, लिरिक्स राइटर किशोर कुमार आज भी करोड़ों लोग उनकी जादुई आवाज के दीवाने हैं।
श्रेया घोषाल
बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल ने गाना केवल 4 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ जीतकर मिला था
मोहम्मद रफी
फिल्म इंडस्ट्री पर मोहम्मद रफी ने साल 1940 से लेकर 1980 तक राज किया और इस दौरान उन्होंने करीब 26 हजार गाने गाये और इसमें से ज्यादातर क्लासिक हैं।
मुकेश
मुकेश का जन्म दिल्ली में साल 1923 में हुआ था और सिर्फ 53 साल की उम्र में उनका निधन गया। संगीत प्रेमियों को उनके गाने आज भी पसंद हैं।
हिमेश रेशमिया
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक, निर्माता, गीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है। कई तमाम पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा गया है। हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे गायक हिमेश हैं जिन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड डेब्यू सांग के लिए मिला था।
अरिजीत सिंह
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने कई हिट गाने गाए हैं। जब भी अरिजीत सिंह गाना गाते हैं हर कोई उनकी खूबसूरत आवाज में खो जाता है।