बीते रविवार की रात देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई गयी और कई बॉलीवुड सितारों ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस दिवाली अपने घर शानदार पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में कई दिग्गज बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस पार्टी में अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे। पार्टी में करीना कपूर भी रेड कलर की साड़ी में पहुंची। करिश्मा के साथ हुमा कुरैशी ने भी पार्टी में शिरकत की।
एक्टर शाहिद कपूर इस पार्टी में अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में शाहिद बेहद डैशिंग लग रहे थे वहीं मीरा राजपूत ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दीं। सारा अली खान रेड कलर से सूट में पहुंची और कटरीना लाल रंग की साड़ी में नजर आयी।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोनम कपूर की पार्टी में ब्लू कलर के लहंगे में पहुंची। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ पार्टी में नजर आयी। टीवी क़्वीन एकता कपूर भी लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थी।
इस पार्टी में जान्हवी कपूर वाइट साड़ी में नजर आयी और अनन्या पांडे इस पार्टी में पिता चंकी पांडे संग पहुंची। अभिनेता संजय कपूर इस पार्टी में अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंची और रेड ड्रेस पहने हुए नजर आयी।
एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में बेहद डैशिंग अंदाज में पहुंचे वहीं जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर सोनम कपूर की पार्टी में खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं।इसके अलावा अभिनेत्री अदीति राव हैदरी भी पार्टी में पहुंची।