होली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी जमकर मस्ती की। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ बॉलीवुड सितारें ऐसे भी है जो इस त्यहार पर कोई एन्जॉय नहीं करते और कुछ को तो ये त्यौहार पसंद ही नहीं है। आईये जानते है क्या है इस सितारों के होली न खेलने की वजह :
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम भी होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले रंगों को पर्यावरण और सेहत के लिए नुकसानदेह मानते है। जॉन का मानना है कि कुछ लोग होली के मौके का गलत फायदा भी उठाते है।
करण जौहर
मशहूर निर्माता – निर्देशक करण जौहर भी होली के रंगों से दूर ही रहते है। उनका कहना है कि उन्हें रंगों के इस्तेमाल से डर लगता है और पानी से होली खेलने पर भी उन्हें घबराहट होती है।
टाइगर श्रॉफ
सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन और स्टंट करने के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ को होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों से डर लगता है और उनका मानना ये भी है कि होली पर लोग पानी की खूब बर्बादी करते है। यही वजह है टाइगर होली के त्यौहार को एन्जॉय नहीं करते।
रणवीर सिंह
अक्सर अपने कलरफुल पर रंगीन आउट फिट्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी होली का ट्युआहार नहीं मनाते। रणवीर का मानना है कि होली के त्यौहार पर लोग काफी गंदगी फैलाते है जिससे पर्यावरण को भी काफी नुक्सान पहुंचता है।
करीना कपूर और रणबीर कपूर
कपूर खानदान में एक वक्त पर शानदार होली पार्टी का आयोजन होता था पर राजकपूर के निधन के बाद ये पार्टी बंद हो गयी। करीना कपूर और रणबीर कपूर भी होली मनाने से परहेज करते है।