बॉलीवुड सितारों को अक्सर छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। अक्सर वेकेशन से हमारे पसंदीदा सितारों की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आती है। जब बात बॉलीवुड सेलेब्स के वेकेशन की आती है तो ज़्यादातर लोगो के दिमाग में मालदीव का ही नाम सामने आता है। लम्बे समय से सेलेब्स मालदीव में ही छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट हो रहे है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी मालदीव से फोटो भी शेयर कर रहे थे। लेकिन अब सितारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई आ गई हैं क्योंकि मालदीव ने भारत से आने वाले टूरिस्ट पर रोक लगा दी है।
भारत में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। मालदीव के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा, ’27 अप्रैल से भारत से मालदीव आने वाले सैलानियों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रिया इसमें हमारा साथ देने के लिए।’ ये स्टार्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि शूटिंग से मौका पाते ही सितारे मालदीव जाकर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।
With effect from 27 April @HPA_mv suspends tourists travelling from #India to #Maldives from staying at tourist facilities in inhabited islands. We thank you for the support in our endeavour to make tourism safest possible with minimum inconvenience.
— Ministry of Tourism (@MoTmv) April 25, 2021
ये खबर सामने आते ही ट्विटर पर लोग स्टार्स को ट्रोल करने में लग गए हैं। लोगों ने मालदीव सरकार के इस फैसल के बाद कई मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। अब सोशल मीडिया पर स्टार्स की ट्रॉल्लिंग करते हुए मीम्स की बाढ़ आ चुकी है।
बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों मालदीव के लिए रवाना हो रहे थे। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मालदीव बॉलीवुड स्टार्स की ही पसंदीदा जगह नहीं है बल्कि कई टीवी स्टार्स भी यहां जाना पसंद करते हैं। अक्सर टीवी सितारे भी मालदीव में स्पॉट होते है।