बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ एक्टर शाहिद कपूर का नाम जुड़ चुका है। खासतौर पर उनके अफेयर की खूब सुर्खियां करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा उड़ीं थी। करीना और प्रियंका के बीच में शाहिद को लेकर कई कैट फाइट हुईं थी जसने बहुत सुर्खियां बटोरीं थी। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में यह दोनों अभिनेत्रियां साथ में आयीं थी जिसे देखकर कई लोग हैरान भी हुए थे।
शो में प्रियंका चोपड़ा ने करीना के साथ अपनी कैट फाइट पर बयान देते हुए कहा था, मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे को भी नहीं जान पाए। जैसे, हमने कभी एक-दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया। लेकिन जब हमने ऐसा किया, तब हम वास्तव में साथ रहने लगे। लेकिन जब तक हम ऐसा नहीं हुआ था, तब तक लोगों ने इसे लेकर खूब बातें बनाईं।
जब प्रियंका चोपड़ा से करण जौहर ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कभी ये मुद्दा करीना और उनकी दोस्ती के बीच आया नहीं। प्रियंका ने कहा, वास्तव में, यह विवाद का मुद्दा नहीं था बल्कि यह समानता का एकमात्र बिंदु था।
अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ काफी लंबे समय तक शाहिद कपूर रिश्ते में थे। शाहिद और करीना का जब ब्रेकअप हुआ तो प्रियंका चोपड़ा को वह डेट करने लग गए थे, हालांकि उन दोनों का रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चला।
करीना कपूर खान ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली थी। वहीं शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी।