बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने काफी कम समय में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों की सूची में अपना नाम शामिल करवा लिया है। संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म पद्मावत में अभिनेता रणवीर सिंह ने खलनायक अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को रणवीर सिंह ने इतनी बखूबी निभाया था जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म प्रेमियों को अब तक के सर्वश्रेष्ठ विलेन में से यह किरदार उन्होंने दिया।
हालांकि ये एक नकारात्मक किरदार था। रणवीर सिंह ने इस किरदार को इतना शानदार तरीके से निभाया जिसके बाद करोड़ों दर्शक उनके दीवाने हो गए। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बहुत ही नीच दिखाया गया था लेकिन रणवीर सिंह की अदाकारी ने ऐसे किरदार को भी सफल बना दिया। रणवीर सिंह के अभूतपूर्व अभिनय ने उनपर पुरस्कारों की बारिश लगा दी और साथ ही उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
फिल्म के रिलीज के दो सालों बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस किरदार को अब बॉलीवुड के खलनायकों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। दरअसल रणवीर सिंह ने एक फैन-आर्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें बॉलीवुड की महान खलनायक जैसे गब्बर सिंह, शकाल, मोगैम्बो, कांचा चीना और बाकी सब दिखाई दे रहे हैं।
रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक शानदार कैप्शन भी लिखा। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘तख़्त’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर और कई अन्य सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
हालांकि फिल्म 83 जो फिल्म रिलीज के लिए तैयार है लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी। यह फिल्म 83 विश्वकप पर बनी है और इसमें रणवीर ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।